छत्तीसगढ़

लोहे से भरी ट्रक को कोयले से भरी ट्रक ने मारी टक्कर..दोनों ट्रकों में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर..

मुंगेली

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. लोहे से भरी खड़ी ट्रक को कोयले से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद कोयले की ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में कोयले वाली ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई.

जानकारी मिलने पर दमकल वाहन आग बुझाने में जुटी है. मौके पर पुलिस भी मौजूद है. बिलासपुर-रायपुर मुख्य मार्ग (नेशनल हाइवे) पर ये घटना हुई है.

 

Back to top button