
बालोद
बालोद जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिए हैं. दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बोइरडीही गांव का है. सहगांव के बीच जंगल में दोनों की लाश मिली है. एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे, लेकिन दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.डौंडी लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक ग्राम बोइरडीही का बताया जा रहा है, जिसका नाम राजेश कुमार निसाद उम्र 20 वर्ष. वहीं मृतिका नाबालिग है, जो पास के ही गांव की बताई जा रही है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.


