छत्तीसगढ़

CG: ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी ठोकर.. 2 लोगों की मौत,1 घायल..

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार से रायपुर मार्ग पर सकरी बाइपास में एक ट्रेलर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है।बाइक चालक और एक व्यक्ति ट्रक के चक्के में दब गया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में बैठे तीसरे व्यक्ति को पैर में चोट लगी है, घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में बलवंत धेतलहरे और प्रीतम गर्ग है। दोनां बेमेतरा जिले के ग्राम पौसरी के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुट गई है।

Back to top button