छत्तीसगढ़

SSP अग्रवाल के नेतृत्व में नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम..डी डी नगर थाना क्षेत्र के स्कूल में 100 छात्र एवं छात्राये उपस्थित..

रायपुर

नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन पुरानी बस्ती सीएसपी श्री राजेश चौधरी के पर्यवेक्षण में डी डी नगर थाना के पंडित गिरिजा शंकर मिश्र शा. उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुरा में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया।

जिसमें स्कूल के बच्चो को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली अपराधों के संबंध में अवगत कराया और लोगों को नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित किया उक्त कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र एवं छात्राये उपस्थित थे।

Back to top button