छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में बुलडोजर एक्शन! मटन-चिकन मार्केट की 60 से 70 दुकानों पर कार्रवाई..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के गोल बाजार स्थित मटन और चिकन मार्केट में नगर निगम एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब 60 से 70 दुकानों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

तीन दिन का नोटिस देने के बाद कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, गोल बाजार स्थित मटन और चिकन मार्केट में अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित दुकानदारों को तीन दिन का नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और राजगामी संपदा प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विवाद और अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 60 से 70 दुकानों पर कार्रवाई की गई।

शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ अभियान

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था सामान्य रही। अभियान बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। गोल बाजार के मटन और चिकन मार्केट में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दुकानों पर हुई कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

2

Back to top button