रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा रही है।
मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में होने वाले निर्णयों पर प्रदेशभर की नजरें रहेंगी।
फिलहाल बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। सरकार की ओर से निर्णयों की जानकारी जारी होने के बाद विस्तृत अपडेट सामने आएगा।



