छत्तीसगढ़

रायपुर के लाभांडी में खून से सनी मिली 40 वर्षीय युवक की लाश, इलाके में सनसनी..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। शव के सिर से खून निकलने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस, FSL और डॉग स्क्वाड

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही पुलिस FSL और डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

रायपुर DCP सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटले ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हिमेश यादव की मौत हत्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Back to top button