छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत..

कोंडागांव। जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बनियागांव पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में चालक पिंटू कोलियारा (25) निवासी नारायणपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार पिंटू कश्यप और झंकार नेताम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button