राज्य

विधानसभा में हंगामा: अध्यक्ष ने 8 कांग्रेस विधायकों को किया ‘नेम’, विरोध में विपक्ष का वॉकआउट

चंडीगढ़.

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो रहा रहा है। कांग्रेस विधायक रघुवीर ने यह मामला विधानसभा में उठाया। कांग्रेस बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रही है। दोनों तरफ से नारेबाजी चल रही है। कांग्रेस विधायक वोट चोर गद्दी छोड के नारे लगा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण खड़े हुए।

मंत्री कृष्ण बेदी को भी नैतिकता का पाठ पढ़ाया। भाजपा विधायकों और मंत्री कृष्ण बेदी तथा गौरव गौतम ने उंगलियां दिखाकर कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा किया। राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के चार वोट रद्द हुए हैं जबकि पांच क्रॉस वोटिंग हुई। रघुवीर सिंह कादियान ने कहां कि वोट खरीदने से हरियाणा की बदनामी हुई है। मंत्री गौरव गौतम और कृष्ण बेदी ने कागज पर 37 में से 9 लिखकर कांग्रेस विधायक की ओर दिखाते हुए चिढ़ाया। कांग्रेस विधायक स्पीकर आसन के सामने पहुंचे। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी चल रही है। हंगामे के चलते सदन के कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद 15 मिनट के ब्रेक के दौरान कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह भाजपा विधायकों के बीच जाकर बैठे। इससे पहले जरनैल सिंह जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तो भाजपा विधायक उन्हें देखकर मुस्कुराये भी थे। जरनैल सिंह पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लग रहे हैं।

15 मिनट के ब्रेक के बाद हरियाणा विधानसभा में कार्यवाही फिर हुई शुरू हो गई है। बजट प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हो गई है। भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने अपनी बात रखी। सदन की कार्यवाही दोपहर भोज के लिए 2:00 बजे तक स्थगित कर दी है। दोपहर भोज के बाद हरियाणा विधानसभा के कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने फिर हंगामा शुरू किया। कांग्रेस विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। जवाब में भाजपा विधायकों की ओर से कागज पर कुछ लिखकर इन्हें लहराया जा रहा है। कांग्रेस विधायक 'वोट चोर डूब मरो के नारे' के नारे लगा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने दी नेम करने की चेतावनी। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के आठ विधायकों को नेम किया। जिसके विरोध में कांग्रेस के सभी विधायक सदन छोड़कर गए। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के विकास सहारन, जस्सी पेटवाड़, बलराम सिंह दांगी, इंदु राज, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, मनदीप सिंह चटठा और बलवान सिंह दौलतपुरिया को नेम किया है।

Leave a Reply

Back to top button