छत्तीसगढ़

अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई: जांच रिपोर्ट के बाद गिरी गाज, नोट उड़ाने वाले SDM सस्पेंड..

गरियाबंद। ओडिशा से आई बालाओं के अर्धनग्न डांस पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस पर नोट उड़ाने और ठुमका लगाने वाले मैनपुर के एसडीएम को निलंबित कर दिया गया है। मैनपुर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तुलसीदास मरकाम को रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। अपर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने सस्पेंशन आर्डर जारी किया है।

गरियाबंद के उरमाल में युवा समिति ने 6 दिवसीय आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके लिए एसडीएम मैनपुर तुलसीदास से 29 दिसंबर को कार्यक्रम की अनुमति ली गई थी। 6 दिवसीय आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के अंतिम तीन दिवस 8,9,10 जनवरी को डांस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में उड़ीसा के कटक की जय दुर्गा ओपेरा इवेंट्स कार्यक्रम से डांसर्स बुलवाई गई थी। कार्यक्रम का प्रचार शहर भर में करवाया गया था। एक युवती ने खुद को उड़ीसा की सनी लियोनी बता वीडियो भी बना लोगो को आमंत्रित किया था।

वहीं 9 जनवरी के कार्यक्रम में एसडीएम तुलसी दास मरकाम अतिथि बने थे। उनके लिए आयोजकों ने सामने की सीट आरक्षित की थी। विक्रम रात 11:00 से 3:00 बजे तक के चला। कार्यक्रम में महिला डांसर्स अर्धनग्न होकर अश्लील कपड़ों में डांस करती रहीं और एसडीएम इसका वीडियो सामने बैठकर अपने मोबाइल में बनाते रहे। उन्होंने डांसर्स पर रुपए भी उड़ाए। कई जनप्रतिनिधि अफसरों ने भी इसमें शिरकत की थी।

इस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था वही उड़ीसा से अश्लील डांस करने वाली महिला डांसर को गिरफ्तार करने के अलावा कार्यक्रम के आयोजकों और विक्रम में अश्लीलता फैलाने वाले 14 लोगों के एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एसडीएम मैनपुर तुलसीदास मरकाम को भी पद से हटाते हुए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जो आप संतुष्टि जनक नहीं होने पर कलेक्टर के प्रस्ताव पर संभाग आयुक्त ने निलंबन की कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Back to top button