छत्तीसगढ़

सक्ती के RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हो गया। आरकेएम पावर प्लांट में अचानक लिफ्ट गिर गयी। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए निजी फॉर्टिस जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लिफ्ट 75 मीटर तक जानी थी लेकिन 40 मीटर ऊंचाई पर पहुंचकर गिर गई। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के उच्चपिंडा में संचालित RKM पॉवर प्लांट का है। ASP हरीश यादव ने घटना की पुष्टि की है।

प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही की बात सामने आ रही है। स्थानीय मजदूरों ने आरोप लगाया है कि पॉवर प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच लंबे समय से नहीं की गई थी। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मजदूर में आक्रोश है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने इस हादसे पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

2

Back to top button