छत्तीसगढ़

20 साल पहले PCOचलाने वाले तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू बाबा के प्रज्ञागिरी पहाड़ी में 6 करोड़ के फॉर्म हाउस में पुलिस की रेड ,सेक्स टॉयज, इंजेक्शन-वियाग्रा और गांजा सहित बाबा गिरफ्तार ..

डोंगरगढ़ / छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में 20 साल पहले PCOचलाने वाला तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू पाखंडी बाबा रूप में जाना जा रहा है क बाबा अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक पाखंडी बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45) 20 साल पहले डोंगरगढ़ में PCO चलाता था। इसके बाद गोवा चला गया। 2 साल पहले गोवा से डोंगरगढ़ लौटा, फिर प्रज्ञागिरी पहाड़ी में 6 करोड़ में जमीन खरीदकर फॉर्म हाउस बनवाया। डोंगरगढ़ में बीते डेढ़ साल से तरुण और उसके विदेशी दोस्तों का नेटवर्क बढ़ा है। तरुण अपनी गाड़ियों में कई बार अलग-अलग विदेशी युवतियों के साथ देखा गया है। पुलिस को तरुण की सोशल मीडिया आईडी में कई विदेशी नागरिकों के वीडियो मिले हैं। वीडियो में दिखने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को फॉर्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। बुधवार यानी 26 जून को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान फॉर्म हाउस के अंदर पुलिस ने सेक्स टॉयज, इंजेक्शन-वियाग्रा (उत्तेजना वाली की गोलियां) और गांजा बरामद हुआ।

पुलिस की एफआईआर में आरोपी तरुण अग्रवाल पर गांजा बेचने और बच्चों को गांजा पिलाने का जिक्र है। पुलिस ने आरोपी के फॉर्म हाउस में दबिश देकर बरामद के पीछे रखे दीवान से गांजा बरामद किया है।इसके साथ ही बाबा के एनजीओ, उसकी शिक्षा संबंधित दस्तावेज, बैंक अकाउंट और पासपोर्ट की जानकारी पुलिस से मांगी है।

Leave a Reply

Back to top button