छत्तीसगढ़

CG- बोर्ड परीक्षा, बड़ी लापरवाही.. 2025 की जगह 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं बांटी..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

पेंड्रा में बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक बड़ी चूक सामने आई है। स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित बोर्ड परीक्षा समन्वय केंद्र ने गलत वर्ष की उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दीं।समन्वय केंद्र प्रभारी और प्राचार्य एल पी डाहिरे ने 2025 की परीक्षा के लिए 2024 की लगभग 1500 उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दीं। यह पुस्तिकाएं 2024 के प्रैक्टिकल परीक्षा की कॉपियां थीं।प्राचार्य डाहिरे ने मीडिया के सामने अपनी गलती स्वीकार की है। अब विभाग गलत वितरित की गई उत्तर पुस्तिकाओं को एक-एक करके वापस मंगा रहा है। इनकी जगह 2025 की नई उत्तर पुस्तिकाएं दी जा रही हैं।

इस लापरवाही से कई स्कूलों और परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगले सप्ताह से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। समन्वय केंद्र प्रभारी ने 2024 की उत्तर पुस्तिकाएं वापस करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ केंद्रों से पुस्तिकाएं वापस आनी भी शुरू हो गई हैं।

Leave a Reply

Back to top button