छत्तीसगढ़

राजधानी में चुनाव से ठीक पहले 2 भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर..

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां बदमाशों ने आपसी विवाद के बाद दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाईयों को चिंताजनक हालत में अस्पताल पहुंचा गया। जहां एक भाई की मौत हो गयी,वहीं दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

हत्या की ये वारदात खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वारदात रविवार की रात 9 बजें के लगभग घटित हुआ। पुलिस के मुताबिक इलाके के बदमाश बैठकर आपस में शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसके बाद पास में ही खड़े दो भाइयों से भी वह उलझ गए। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने दोनों भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई मुकेश के पीठ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद खमतराई पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बदमाश मौके से फरार हो गये। पुलिस ने लहूलुहान हालत में मुकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खमतराई पुलिस ने हत्या की इस वारदात में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button