छत्तीसगढ़

International Yoga Day: सीएम विष्णुदेव साय के साथ हजारों लाेगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ रहने का दिया संदेश..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया।

स्वस्फूर्त लोगों की भागीदारी से योग की बढ़ती लोकप्रियता दिखी। “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम पर विश्व भर में अतर्राष्ट्रीय योग दिवस बनाया।

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद है।

 

Leave a Reply

Back to top button