छत्तीसगढ़

CG- आज दो घंटे पेट्रोल और डीजल पंप रहेंगे बंद, जानें वजह..

रायपुर। राजधानी रायपुर के निवासी है और आप अपनी गाड़ी में आज 12 जून को पेट्रोल डलवाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। राजधानी रायपुर के सभी पेट्रोल पंप एक से तीन बजे तक बंद रहेंगे। रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन इसका निर्णय लिया है।

एसोसिएशन ने बताया कि दम्मानी पेट्रोल पंप के संचालक विजय कुमार दम्मानी के निधन हो गया है। आज उन्हें श्रद्धांजलि दिया जाएगा। उनके श्रद्धांजलि सभा के दौरान दोपहर एक बजे से 3 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसके बाद तीन बजे से फिर से संचालित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Back to top button