कोंडागांव। जिले के धनोरा क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान उसके घर के पास घात लगाया बैठे नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक की बहन उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
नारायणपुर में 7 नक्सली ढेर
नारायणपुर में भी बीती शाम जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी सातों नक्सलयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। साथ ही इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं।



