छत्तीसगढ़

CG- AC में गैस डालने के दौरान हुआ ब्लास्ट..एक युवक गंभीर रूप से घायल..

गरियाबंद। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि AC में गैस डालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गरियाबंद जिला अस्पताल में एसी की सर्विसिंग के दौरान कंप्रेसर फटने से मैकेनिक बुरी तरह से झुलस गया। मैकेनिक दीपेश राणा (35 वर्ष) गैस रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान लीकेज होने से गैस केन फट गई। दीपेश को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लगातार तापमान में इजाफा देखने को मिला है। तो भीषण गर्मी की वजह से मौतों का आंकड़ा भी सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Back to top button