छत्तीसगढ़

बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट..कांग्रेस ने किया जांच समिति का गठन..

रायपुर। बेमेतरा में स्थित बोरसी की एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट से मजदूरों की मरने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक अनिता शर्मा के नेतृत्व में आठ-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच समिति के सदस्य प्रभावित स्थल का दौरा कर पीड़ितों/परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Back to top button