दुर्ग। नारायणपुर में कांग्रेसी नेता विक्रम बैसा की गोली मारकर हत्या मामले में दुर्ग के भिलाई क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पुष्टी दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह नारायणपुर पुलिस ने दुर्ग क्राइम टीम की मदद से टाउनशिप एरिया के सेक्टर-9 और सेक्टर-7 में दबिश देकर तीनों युवक संजीव सिंह, सैमुएल, राजीव रंजन को पकड़ा है। तीनों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नारायणपुर के लिए रवाना किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।
नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उनको 3 गोलियां मारी थी। विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।



