ज्ञानज्योतिष

10 मई शुक्रवार आज का राशिफल..वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्यस्थल पर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। आप अपने लंबित कार्यों में पूरा करेंगे और कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे चल रहे सभी विवाद खत्म हो जाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक को मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। कारोबारियों को आज किसी पुरानी लंबित डील को फाइनल करने का मौका मिल सकता है।

वृष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आप हर कार्य में उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। मन में चल रही किसी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि- आज आपके कार्य में किसी वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। अपने कुछ निजी मामलों में सावधानी बरतें। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बारे में पढ़कर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता की बातों का पूरा सम्मान करेंगे। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

कर्क राशि- आज अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा कामकाज में समस्या हो सकती हैं। परिजनों के साथ चल रहा आपका विवाद सुलझ जाएगा। आप उनके साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में ना लें अन्यथा व्यापारिक हानि हो सकती है। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि- आज आपके दांपत्य जीवन में चल रही बाधाएं दूर होंगी और मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि या भवन से संबंधित कोई डील आज फाइनल हो सकती है। कंपनी में काम करने वाले लोगों को पूरी मेहनत और लगन से काम करना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज कोई पद मिल सकता है। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आज आपकी सेहत में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि- नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। बिजनस करने वाले लोगों को कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचना चाहिए। किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपके बढ़ते खर्चे आज आपके लिए सिरदर्द बनेंगे, बजट बनाएं और आगे बढ़ें। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग बनेंगे और अटके धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

तुला राशि- आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की बात ध्यान से सुननी होगी उसके बाद ही किसी काम में आगे बढ़ना होगा। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना रहेगी। आज आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और विदेश जाने का मौका भी मिलेगा। अगर आपने किसी से कोई वादा या वादा किया है तो आप उसे जरूर पूरा करेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। आपके कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के शुभ संयोग भी बनेंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अक्षय तृतीया के मौके पर दान पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज वह दूर हो जाएगा। आप एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करते हुए समय बिताएंगे। आपके अंदर की ऊर्जा के कारण आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों के काम पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई भी गलत निर्णय लेने से बचना होगा, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि- सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई भी महत्वपूर्ण बात साझा करने से बचना होगा। कुछ नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आज आप अपने बड़ों से कोई बात करेंगे तो वे भी आपकी बात जरूर सुनेंगे। धन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए।

मकर राशि- पारिवारिक रिश्तों में कोई तनाव चल रहा है, तो वह आज दूर हो जाएगा। आपके धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से निवेश संबंधित किसी योजना की जानकारी मिल सकती है। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक सीखना होगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। माता पिता की सेवा का अवसर मिलेगा और उनकी मदद से कई कार्य पूरे होंग।

कुंभ राशि- आज आपको रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। आपको कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है। व्यापार में आपकी रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी की गलत बात पर आपको सहमत नहीं होना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा और खर्च बढ़ने से आप चिंतित रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच से किसी को अपना बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलने से करियर में अच्छी तरक्की होगी। कोई भी निवेश बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी दिनचर्या में बिल्कुल भी बदलाव न करें। लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा आपको कुछ नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Back to top button