बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) के 50 रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिये गये हैं। जारी आदेश में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 के 50 रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर पात्र व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 को पदोन्नति दी गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची उच्च न्यायालय बिलासपुर की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।







