राज्य

दौसा में चलती हुई पिकअप का टायर अचनाक फटा, 3 की मौत व 23 घायल

दौसा.

जिले के सिकराय क्षेत्र के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग चलती हुई पिकअप का अचानक पीछे वाला टायर फट गया। जिससे पिकअप गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई। इस दौरान दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, बाकी घायलों को जब दौसा रैफर किया तो दौसा में तीसरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है।

जिन तीन लोगों की मौके पर मौत हुई, उनके शव को सिकराय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इलाके में घटना की सूचना पर ग्रामीण राहत बचाव कार्य में जुट गए। इधर, घटना की सूचना पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसआई मुकेश गुर्जर ने बताया कि नेशनल हाईवे 21 पर भरतपुर से दौसा के समीप भांडारेज में श्रीभागवत कथा में शामिल होने के लिए ये जा रहे थे। जहां बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद मोड़ के समीप टायर फटने से पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Reply

Back to top button