छत्तीसगढ़

CG- कार के पास मिली युवक-युवती की लाश.. मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस..

गरियाबंद

सड़क किनारे युवक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सड़क पर कार खड़ी है और रोड किनारे युवक-युवती की लाश पड़ी है. घटना फिंगेश्वर थाना इलाके के ग्राम रोबा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है

मृतक युवक का नाम आनन्द राम साहू 40 वर्ष बताया जा रहा है। जो ग्राम रोबा का रहने वाला था। जो करीब 10 वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ महासमुंद में रह रहा था। जो देवभोग दुग्ध डेयरी फार्म में कार्य कर रहा था। वही परिजनों की माने तो मृतक युवक आनंद का महासमुंद की रहने वाली देवकी 35 वर्ष से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। और इसी के चलते मृतिका देवकी व आनन्द राम साहू के बीच आये दिन विवाद होता था।

बताया जा रहा है की युवक और युवती दोनों अपने कार मारुति वैगन आर क्रमांक CG 04 H 8009 मारुति वेगन आर से रोबा पहुंचे थे। वही रोबा से पोलकर्रा मार्ग किनारे कार को खड़ी कर सड़क किनारे चले गये। जिसके बाद दोनों की लाश पड़ा हुआ मिला। मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था। जिससे जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान आनंद राम साहू के रूप हुआ है।जो रोबा का रहने वाला था। वहीं युवती की पहचान अभी नहीं हो पायी है। हालांकि की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

 

Back to top button