छत्तीसगढ़

CG- इंजीनियरों के घर लाखों की चोरी..15 लाख कैश और गहने पार, CCTV में कैद..

दुर्ग

भिलाई नगर निगम और कुम्हारी नगर पालिका के दो सब इंजीनियरों के घर लाखों की चोरी की है। 77 एमएलजी फिल्टर प्लांट में पदस्थ नगर इंजीनियर सन्नी जांभुकर निगम के स्टाफ क्वार्टर में रहता था। उसने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर में उनकी पत्नी रीमा जांभुलकर और लड़का रहते हैं। 24 फरवरी की सुबह 9.30 बजे वे घर में ताला लगाकर अपने घर चरोदा गए थे। अगले दिन शाम 6 बजे जब वो वापस भिलाई आए तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए थे। सामने के दरवाजा का कुंडा टूटा हुआ था। उसने वहां आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे दो सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, एक सोने का हार, एक सोने का नेकलेस, एक सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगुठी, दो सोने की चेन, पच जोड़ी सोने का नथ और नगदी रकम सहित 10 लाख से अधिक की चोरी कर ले गए।

वहीं इंजीनियर रेवती रमन शर्मा ने भी अपने घर में बड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो नगर पालिका कुम्हारी में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। 18 फरवरी की सुबह 10.30 बजे वो अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने गृहग्राम कवर्धा बहन की शादी में गए थे। 25 फरवरी की शाम 6.17 बजे घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर के सामने का ताला टूटा हुआ है। वे घर लौटे तो देखा कि सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी का लॉकर का ताला टूटा हुआ था। बिस्तर के नीचे छिपा कर रखे 15 लाख रुपए नगद गायब थे। चोरी की वारदात के बाद सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा और स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। उसमें एक आरोपी का फुटेज कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

 

Back to top button