
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोरबा में घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब तीनों बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, दर्दनाक घटना पाली थाना क्षेत्र के चौकी चैतमा गांव राहा सपलवा की है। सोमवार आज शाम को एक ही परिवार के तीन बच्चे घर में खेल रहे थे। इस दौरान मकान की दीवार भरभराकर बच्चों के उपर गिर गई। हादसे में तीनों बच्चे मलबे में ही दब गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले वाले और परिजनों ने बच्चों को मलबे से निकला, लेकिन सभी बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा हैं कि घर के आसपास की पूरी दीवार पहले से आधी टूटी हुई थी। वहीं तीनों बच्चे आपस में सगे भाई थे। मृतक बच्चों के नाम रुपेश यादव पिता बसंत यादव 8 वर्ष, रितेश यादव 6 वर्ष, रूकेश यादव 4 वर्ष शामिल है।पुलिस ने शव पंचनामा कारवाई कर मामले की जांच कर रही है।



