
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट में छत्तीसगढ़ के सभी परीक्षार्थियों को बड़ी सौगात दी हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापम, पीएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं के लिये अब किसी भी परीक्षार्थियों को फ़ीस नही देनी पड़ेगी । यह सौगात मुख्यमंत्री ने सिर्फ छतीसगढ के मूल निवासी छात्रो के लिये दी हैं। अर्थात छतीसगढ़ के बाहर के परीक्षार्थियों को पीएससी परीक्षा के लिये फीस भरनी पड़ेगी। छतीसगढ़ में होने वाली भर्ती परीक्षाओ में व्यापम की परीक्षा में सिर्फ छतीसगढ़ के मूल निवासी छात्र ही फार्म भरने हेतु पात्र होते हैं। पर छतीसगढ़ पीएससी में देश भर के छात्र परीक्षा फार्म भर कर परीक्षा में बैठते हैं।



