रायपुर। बसपा सुप्रीमों और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रही हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती जांजगीर चांपा में दूसरे चरण के चुनावी प्रचार के लिए आ रही हैं। मायावती सक्ती तहसील मैदान में आम सभा को सम्बोधित करेंगी। जनसभा को संबोधित करेंगी।
मायावती 9 नवंबर को सुबह पौने 11 बजे विशेष विमान से उड़ान भरेंगी। साढ़े 11 बजे उनका विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 5 मिनट बाद वहां से हेलीकॉप्टर से सक्ती जिला के लिए रवान होंगी। सक्ती तहसील मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी जनसभा होगी। सभा के बाद वे बिलासपुर लौटेंगे और वहां से फिर लखनऊ के लिए उड़ जाएंगी।