मेष राशि- आज दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि पर शनि की नजर रहने से आपको करियर कमाई के मामले में सतर्कता से काम करना होगा। कारोबार में मंदी के कारण आज आप थोड़े चिंतित भी रहेंगे, लेकिन परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि संपत्ति संबंधी कोई विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो आज इस समस्या का सामाधान मिलेगा।
वृष राशि- आज का दिन के जातकों के लिए सुखद रहेगा। सामाजिकवृष राशि कार्यक्रमों में शामिल होकर आप आज नाम और यश हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, जिससे वरिष्ठ सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। सरकारी कामकाज में आपको सावधानी बरतनी होगी यहां कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दूर रहने वाले संबंधियों से आज बात होगी और मन प्रसन्न होगा। आप जनकल्याण के कार्यों में आगे बढ़ेंगे। यात्रा का संयोग बन सकता है।
मिथुन राशि- आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप आज साहसिक निर्णय ले पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी को आज शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आपके बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन आपको आज कुछ चुनौतियों का भी सामना करना होगा इसलिए धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता के अनुरूप काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव हो सकता है। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए उत्सावर्धक रहेगा और आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आप आज अपने विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में भी सफल होंगे। वैसे आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें नहीं तो गलतफहमी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज पूर्व में किए परिश्रम और निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव रह सकता है लेकिन परिवार की खुशी के लिए किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
सिंह राशि- आज का दिन आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वैसे आपके सितारे यह भी कहते हैं कि, अचानक लाभ मिलने से आपका मन आनंदित हो जाएगा। निवेश संबंधी कुछ मामलों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी, प्रॉपर्टी में निवेश का विचार हो सकता है। आप दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको आज परिवार के छोटे सदस्यों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको भावुक कर सकता है और जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। बिजनस करने वाले जातकों को आज काम में लापरवाही और जोखिम लेने से बचना चाहिए।
कन्या राशि- खुशियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके आप अपने अधिकारियों से तारीफ और प्रोत्साहन पाएंगे। आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके चल रहे कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की पूरी कोशिश करेंगे ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों के साथ आपको आज क्वालिटी टाइम बिताने का भी मौका मिलेगा। आपकी रुचि मनोरंजन और रुचिकर खानपान में रहेगी। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट पर आज जा सकते हैं।
तुला राशि – आपको आज परिवार के सदस्यों से मान सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन आपको आज धैर्य से काम लेना होगा और अहंकार पर आपको कंट्रोल करना होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा जिससे आपके सहयोगी और सहकर्मी आपसे मन ही मन ईर्ष्या कर सकते हैं। घर परिवार में आज आपका ध्यान घर की व्यवस्था पर रहेगा और आप आज घर के लिए साज सज्जा की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। किसी पड़ोसी या मित्र के आगमन की आपको खुशी हो सकती है। आपको मन पसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।
वृश्चिक राशि –अपने परिवार के साथ आज मनोरंजक पल बिताएंगे साथ आज कई अटके अधूरे कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। बिजनस में आपको आज साझेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनस में आज आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा, कोई बड़ी डील भी आपके हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे आपको आज कुछ नया सीखने और करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का भी आज मौका मिलेगा जो फायदेमंद होगा।
धनु राशि – आज आपको जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। अचानक यात्रा पर जाने का संयोग भी आज आज बन सकता है। अगर आपके परिचित आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अच्छे से विचार करना होगा, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज ना लें नहीं तो नुकसान होगा। अपने खान-पान की आदतों पर संयम रखें अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
मकर राशि- आज का दिन बिजनस करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग से मन भावुक होग। आपके मित्रों के साथ किसी बात को लेकर कोई विवाद था, तो वह भी सुलझ जाएगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन सुख भी आज आप प्राप्त करेंगे। लेकिन सितारे कहते हैं कि सेहत के मामले में आपको किसी तरह का जोखिम लेने से बचना होगा।
कुंभ राशि- आपको आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सतर्कता और समझदारी से चलना होगा। लोग आपके भरोसे का फायदा उठा सकते हैं इसलिए किसी पर भी आज हद से ज्यादा भरोसा करने से बचें। माता की सेहत अगर नरम है तो उनकी सेहत में सुधार होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन प्रेमी पर अपनी बातों को थोपने से आपको बचना होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत जातक बड़ा पद या जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्न होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।
मीन राशि-आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होगी और उन्हें अपने मित्रों और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आप आज जीवनसाथी के साथ मनोरंजक और सुखद पल बिता पाएंगे। माता की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। आप आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो सकते हैं।



