
रांची
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर रांची के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार के बयान को तोड़ मरोड़ कर आधा बयान सोशल मीडिया में अपलोड करने का आरोप लगा कर स्मृति ईरानी व बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और प्रीती गाँधी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।। उनके बयान के एक मिनट के वीडियो में से सिर्फ 10 सेकेंड के वीडियो को कांट-छांट कर सोची समझी साजिश के तहत पेश किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार की छवि खराब करने की कोशिश की गई है। बीजेपी ने आदिवासी समाज के साथ राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का भी अपमान किया है। एफआईआर दर्ज करवाते समय प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि अजय कुमार ने अपने भाषण में राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों यशवंत सिन्हा व द्रोपदी मुर्मू की तारीफ की थी। उसे भाजपा नेताओं ने साजिशन एडिट कर प्रसारित किया है। जो की आईपीसी की धारा 153-ना 415, 469,499,500 505(2) के तहत कानून का उल्लंघन है।



