छत्तीसगढ़

CGPSC : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी.. 242 पदों पर होगी भर्ती, फरवरी में एग्जाम..

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2023 की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से स्टेट सर्विस एग्जाम 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। पीएससी भर्ती 2023 कुल 242 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button