छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन प्लांट में बड़ा हादसा, मजदूरों की मौत से मचा हड़कम, कई गंभीर रूप से घायल..

रायपुर। गोदावरी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। घटना में कई मजदूरों के मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबे में कई मजदूर दब गये हैं व कई घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी यह भी मिल रही है कि दर्दनाक हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। घटना स्थल पर पुलिस की टीम पहुंची है और रेस्क्यू का काम जारी है। जानकारी मिली है कि ये हादसा प्लांट के अंदर पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में हुआ है। मलबे को हटाने का काम जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मजदूरों के परिजन भी पहुंचे हैं। प्लांट के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है।

Leave a Reply

Back to top button