जशपुर। रायगढ़ लोकसभा के जशपुर स्थित आरा मतदान केंद्र में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान मतदान करने पहुंचे 8 ग्रामीण घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की ख़बर लगते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे है।
जानकारी के अनुसार, घटना जशपुर के आरा मतदान केंद्र की बताई जा रही है, जहां मतदाता सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचकर वोट डालने कतार में खड़े थे,उसी दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया और लोग अपनी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। मधुमक्खियों के हमले से आठ लोग घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



