रायपुर। शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। कल 22 जून कबीर जयंती पर राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है। कबीर जयंती के मौके पर प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश के अनुसार, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब में भी शराब बेचना और परोसने की मंजूरी नहीं है। सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों को अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने भी कहा कहा गया है। अगर शराब बेचते कोई पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




