छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं के खाते में 8 मार्च को भेजी जाएगी पहली किस्त..11,771 फॉर्म हुए रिजेक्ट..

रायपुर: महतारी वंदन योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मार्च को जारी कर दी गई है। 70 लाख 26 हजार 352 फॉर्म भरे गए थे, जिसमें से 70 लाख 14 हजार 581 फॉर्म मान्य हुए हैं। वहीं 11 हजार 771 फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 5 लाख 35 हजार 405 फॉर्म भरे गए हैं। वहीं, नारायणपुर जिले में सबसे कम 27 हजार 811 फॉर्म भरे गए।

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रविधान है। 8 मार्च को पहली किस्त की राशि पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांस्फर की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button