मेष राशि- नौकरी करने वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। व्यापार में यदि कोई खास डील चल रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। रिश्तेदारों से अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं।
वृष राशि- किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से आज कुछ तनाव हो सकता है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलने से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे।
मिथुन राशि- आज आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी और भाग्य के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करते नजर आएंगे। व्यापार करने वालों के मन में नई योजनाएं आएंगी और अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों के ऑफिस में उनके काम की तारीफ होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।
कर्क राशि- बिजनस के जिस काम को लगन से करेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी हिस्सा लेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।
सिंह राशि- धर्म-अध्यात्म से जुड़े मामलों और अध्ययन के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे। आज किसी बात को लेकर परिजनों से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है, इसलिए आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रसन्न भी रहेंगे।
कन्या राशि- नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिलेगा। आप आज आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी।
तुला राशि- आज आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। लंबे समय से अगर कोई कार्य अटका हुआ था तो आज वह पूरा हो सकता है। भाग्य का हर कदम पर सहयोग मिलेगा, जिससे खुशियां और समृद्धि में वृद्धि होगी। संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छी सैलरी के साथ नई नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं। अगर आप बिजनस में इनोवेशन ला सकते हैं तो बाद में इसका फायदा आपको मिलेगा। पेट दर्द और अपच से परेशान हो सकते हैं, इसलिए बाहर के खान-पान से बचें, अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे और भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।
धनु राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा। आज किसी प्रियजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। निवेश के मामले में आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि- रोजमर्रा के कामों के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर भी देंगे। सायंकाल का समय परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि- व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा, अच्छा मुनाफा कमाएंगे जिनसे संतुष्टि मिलेगी। रिलेशन में अगर आपने बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर का खाना खाने से बचना होगा। नौकरीपेशा वालों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है। भाई-बहन के विवाह में आ रही परेशानी आज दूर होगी।
मीन राशि- स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और सभी सदस्य एक दूसरे के कार्यों में सहयोग करेंगे।



