कांकेर
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए शुरू हुए मतदान के लगातार तीन चरणों में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने बाजी मार ली है। सावित्री ने पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त ले ली है। 1196 वोट लेकर सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम दूसरे और 1490 वोटों के साथ ब्रह्मानंद नेताम तीसरे स्थान पर हैं। फिलहाल दुर्गकोंदल ब्लॉक की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड में कोर्राम ने ब्रह्मानंद को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोर्राम को दूसरे राउंड में 2143 वोट मिले हैं, जबकि ब्रह्मानंद को 1488 वोट मिले हैं। हालांकि सावित्री मंडावी के वोट कम हुए हैं। दूसरे राउंड में सावित्री को 2415 वोट ही मिले हैं। तीसरे राउंड में सावित्री को 3780, ब्रह्मानंद को 1381 और कोर्राम को 1657 वोट मिले हैं। चौथे चरण के वोट मिलाकर सावित्री 6683 वोटों से आगे हो चुकी हैं।
पहला राउंड
सावित्री मंडावी – 3397
अकबर राम कोर्राम – 1196
ब्रह्मानंद नेताम – 1140
दूसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 2415
अकबर राम कोर्राम – 2143
ब्रह्मानंद नेताम – 1488
तीसरा राउंड
सावित्री मंडावी – 3780
अकबर राम कोर्राम – 1657
ब्रह्मानंद नेताम – 1381