छत्तीसगढ़

CG काम करने के दौरान हादसा: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक महिला घायल..

राजनांदगांव। एक मजदूर युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं मौके पर कार्य कर रही एक अन्य महिला मजदूर घायल हो गई है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी के समीप संजीवनी अस्पताल के बाजू में प्लाटिंग कार्य चल रहा है। जहां लगभग एक माह से झुग्गी बस्ती में निवास करने वाला 35 वर्षीय जागेश्वर साहू कार्य कर रहा था। बुधवार की दोपहर वह इस प्लाटिंग क्षेत्र में लोहे का पोल गाड़ रहा था। इसी दौरान लोहे के पोल की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिससे जागेश्वर साहू को करंट लग गया। वहीं उसके साथ कार्य कर रही महिला भी इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में जागेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला मजदूर घायल हुई है।

Leave a Reply

Back to top button