रायपुर। बद्रीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 13 घायल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पोस्ट में लिखा- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के असमय निधन एवं घायल होने की दुःखद खबर प्राप्त हो रही है।
बाबा बद्री विशाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। https://x.com/vishnudsai/status/1801938499182133700?s=48
बता दें कि, बद्रीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में 10 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 13 घायल हैं। 7 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। टैंपो ट्रैवलर में 23 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पर्यटक नोएडा और दिल्ली के हैं।



