नारायणपुर। नक्सलियों की करतूत का शिकार दो बेगुनाह मजदूर बन गये। घटना नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED लगाया था।
दो मजदूर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूर छोटेडोंगर में संचालित निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट में काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 10 बजे वहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी जद में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, एक मजदूर दिलीप ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मजदूर हरेन्द्र का इलाज जारी है।



