छत्तीसगढ़नौकरी

CG Police Bharti: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका..7400 पदों पर भर्ती, 10वीं, 12वीं पास कर सकते है अप्लाई..

नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने तहत 7400 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और पुलिस ड्राइवर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक है। पुलिस कांस्टेबल के लिए 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं, जबकि पुलिस ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है। सब इंस्पेक्टर, एएसआई, प्लाटून कमांडर और अन्य उच्च पदों के लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।

आयु सीमा 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क 

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये शुल्क रखा गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

शारीरिक मानक परीक्षण (PST),

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET),

दस्तावेज सत्यापन,

ट्रेड टेस्ट (ड्राइवर/ट्रेड पदों के लिए),

लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा।

इस भर्ती में 7400 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ट्रेड्समैन, पुलिस ड्राइवर और सब इंस्पेक्टर (SI) शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण जानकारी

श्रेणी विवरण
पदों की संख्या 7400
शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक
चयन प्रक्रिया PST, PET, दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट
आयु सीमा 18 – 28 वर्ष
आवेदन शुल्क जनरल: ₹200, SC/ST/विकलांग: ₹125
आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही घोषित होगी
वेतन ₹19800 – ₹63100 प्रति माह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
विभागीय वेबसाइट www.cgpolice.gov.in

 

 

Leave a Reply

Back to top button