छत्तीसगढ़

Balodabazar Violence: हिंसा के बाद फरार आरोपी भीम क्रांतिवीर के संस्थापक गिरफ्तार..

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि, किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि, किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बता दें कि, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपियों कि पतासाजी में जुटी हुई हैं।

इस हिंसा में अलग अलग संगठन के करीब 20 प्रमुख शामिल हैं जिनमे मुख्य रूप से भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर, क्रांति सेना, इंडियन सतनामी समाज, और सतनाम समाज से संबंधित कई संगठनों के नाम सामने आये हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Back to top button