स्पोर्ट्स

उपराष्ट्रपति से की दिव्याकृति सिंह ने मुलाकात

नई दिल्ली.
एशियाई खेलों में घुड़सवारी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दिव्याकृति सिंह ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। दिव्याकृति ने आज उपराष्ट्रपति भवन में जगदीप धनखंड़ से मुलाकात की। इस दौरान दिव्याकृति ने एशियाई खेलों में जीते गये स्वर्ण पदक को उपराष्ट्रपति को दिखाया। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की। उल्लेखनीय है कि दिव्याकृति ने हाल ही में संपन्न 19वें एशियाई खेलों में घुड़सवारी (ड्रेसेज) में टीम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था, वह घुड़सवारी में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

Leave a Reply

Back to top button