छत्तीसगढ़

CG- हड़ताल पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, NHM के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त..

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी। इससे पूर्व 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था।

हड़ताल के दौरान विभिन्न स्तरों से बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

NHM के 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त

मांगों पर हुए निर्णय और काम पर वापस आने के नोटिस के बाद भी हड़ताल पर डटे एनएचएम के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय एक्शन शुरू हो गया है। इसके तहत आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हेमंत सिन्हा सहित 25 लोगों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। तमाम सीएमएचओ को अपने-अपने जिले में इस तरह की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस के बाद भी काम पर नहीं आए

हड़ताल के दौरान विभिन्न स्तरों से बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सचिव, स्वास्थ्य विभाग अमित कटारिया ने 29 अगस्त को एक आदेश जारी कर सभी को काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन न करने की स्थिति में उन्हें सेवा से पृथक किए जाने का उल्लेख भी आदेश में निहित था। इसके बाद भी काम पर वापस नहीं लौटना आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।

Leave a Reply

Back to top button