
महाराष्ट्र
जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर एक भी विधायक उन्हें बतौर मुख्यमंत्री देखने को तैयार नहीं है, तो वे इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज भी शिवसेना हिंदुत्व वाली पार्टी ही है.उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं इस्तीफ़ा देने तैयार हूं, मेरी कोई मजबूरी नहीं है , मैं किसी पर निर्भर नहीं हूं. बीजेपी मुझे लगातार बुरा भला कह रही है.मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं.उनका कहना है कि मेरी जगह कोई शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा तो मुझे ख़ुशी होगी. जो नाराज विधायक हैं वो आएं और बात करें.



