छत्तीसगढ़

CG- लिफ्ट में फंसकर काम करने वाले युवक की मौत..

रायपुर

लिफ्ट में फंसकर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र के देवपुरी थोक मार्केट की है। मृतक युवक का नाम प्रकाश यादव निवासी खमतराई भानपुरी का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश यादव देवपुरी थोक मार्केट में 52 नंबर दुकान सील एम्पोरियम में काम करता था। आज सुबह साढ़े 9 बजे वो दुकान आया था। गुड्स लिफ्ट में माल लोड कर ऊपर माले से नीचे लेकर आ रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और चलती लिफ्ट के नीचे वो आ गया। इस घटना में प्रकाश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को लिफ्ट से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही इस घटना में लापरवाह दुकानदार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Back to top button