पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 69 लोग मारे गए और 160 से ज्यादा घायल हो गए। यह ज़ोरदार धमाका संघीय राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में तरलाई इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। किसी भी समूह ने तुरंत इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ है. आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया. इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. मरने वालों की संख्या अब 69 पहुंच गई है. वहीं 169 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है. विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य जारी है.



