ज्ञानज्योतिष

13 अगस्त मंगलवार आज का राशिफल.. इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आज आपको विरोधियो और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष के बाद आज आपको समस्याओं से राहत मिलेगी। वैसे आज पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रहेगा। संतान की प्रगति और व्यवहार को देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आज अचानक कोई काम आपके पास आ सकता है जिसकी वजह से काम में बदलाव करना पड़ सकता है। व्यापार में आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ हो सकता है।

वृष राशि- कार्यक्षेत्र में काम करते समय आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी छोटी सी गलती को बड़ा इश्यू बनाया जा सकताहै। शाम को अचानक कोई लाभकारी और शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि- आज आपकी सफलता और तरक्की को देखकर लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आप प्रसन्न रहेंगे और मनोरंजन कार्य पर धन भी खर्च करेंगे। व्यवसाय में नए सौदे हो सकते हैं। आपके लाभ में आज वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आध्यात्मिक पक्ष और परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आप आज किसी शुभ काम में भाग लेंगे और आपको किसी मित्र या संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि- आपको पूर्व में किए निवेश का भी लाभ मिलेगा। शिक्षा के छात्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आप जो काम करें उस पर पूरा ध्यान दें, एक साथ कई काम में हाथ डालने से आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि- आर्थिक मामलों में बेहतर सतर्क रहें। आपकी यात्रा आज सुखद और अनुकूल रहेगीा। अगर आप अपनी नौकरी और व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको प्रयास करना चाहिए आज का दिन इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा और कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपको आज अपनी किसी योजना का भी कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आप धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या राशि- आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी और आप व्यापार में कोई साहसिक फैसला लेकर लाभ कमा सकेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज दिन अनुकूल रहेग। शाम के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, ऐसे में मानसिक तौर पर परेशानी के साथ आपको धन भी समय भी खर्च करना होगा।

तुला राशि- आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ भी मिलेगा। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप वाणी कुशलता और कूटनीति से विरोधियों को मात दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि- आपको आज किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। आपके लिए सलाह है कि निराशाजनक विचारों को आज मन में न आने दें। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे और आपका समय पर अपना काम पूरा करके घर जल्दी निकल सकते हैं। पारिवारिक जीवन आज आपका खुशनुमा रहेगा और आपको आज जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। शाम के समय किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक संपत्ति मिलने का योग हैं। आपको आज अपना फंसा हुआ धन भी मिल सकता हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता रहेगी। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपको मातृपक्ष से भी सहयोग मिलेगा। लेनदेन के व्यवसाय में लाभ होगा। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ का मौका मिलता रहेगा। सरकारी क्षेत्र में कोई काम है तो आज आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। आज आपकी बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी जिसका लाभ आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में ले पाएंगे। वैसे घरेलू जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अध्यात्म और धर्म कर्म में आपकी रुचि बढेगी। धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना भी आज बन सकती है।

मीन राशि- आज छात्रों को शिक्षकों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप किसी निए कोर्स में दाखिले के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से आपको आपको सतर्क रहना चाहिए। वैसे अच्छी बात यह रहेगी कि आपके अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे और आपको उनसे अपेक्षित सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है।

Leave a Reply

Back to top button