छत्तीसगढ़

CG- तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड को मारी ठोकर..दो कॉलेज स्टूडेंट की मौत..

राजनांदगांव

तेज रफ्तार बोलेरो ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। जो कॉलेज से अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार,  ग्राम भड़सेना में रहने वाले दुष्यंत नेताम और संजय मंडावी  सुबह अपने कॉलेज के काम से आए थे। जहां काम पूरा करने के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। तभी उन्हें धान मंडी के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को सिर, हाथ-पैर और सीने में गंभीर चोटे आई थी। दोनों को चौकी हाॅस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Back to top button