
रायपुर
छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेन्ट में दो अफसरों का तबादला हुआ है. बीपी सिंह को दुर्ग रेंज के नए CCF बनाए गए हैं. वहीं दुर्ग की CCF शालिनी रैना रायपुर मुख्यालय बुलाई गई है.

अब जारी आदेश में 2001 बैच की IFS शालिनी रैना प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में CCF होंगी. वहीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में CCF बीपी सिंह को दुर्ग CCF बनाया गया है.



